IPL 2020 : सभी को पछाड़ इस लिस्ट में सबसे ऊपर आए रोहित शर्मा, 10 रन बनाते ही करेंगे एक और कारनामा

By: Ankur Thu, 24 Sept 2020 6:25:41

IPL 2020 : सभी को पछाड़ इस लिस्ट में सबसे ऊपर आए रोहित शर्मा, 10 रन बनाते ही करेंगे एक और कारनामा

बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच हुआ था जिसमें मुंबई की तरफ से 20 ओवर में 195/5 का स्कोर खड़ा किया गया। इसके जवाब में कोलकाता 146 रन ही बना सकी और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। हिटमेन रोहित शर्मा द्वारा 54 गेंदों में 80 रन बनाते हुए रिकॉर्ड भी बनाए हैं। रोहित कई खिलाडियों को पछाड़ किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित केकेआर के खिलाफ 26 मैच में 904 रन बना चुके हैं। यह किसी भी बल्लेबाज का एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं।

डेविड वॉर्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ही 21 मैच में 829 रन बनाए हैं। कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 825 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर भी डेविड वाॅर्नर ही हैं। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 819 रन बनाए हैं। सुरेश रैना ने मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 818 रन बनाए हैं।

आईपीएल में रोहित के 200 छक्के

रोहित आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे और ओवरऑल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिस गेल 326 सिक्स के साथ टॉप पर हैं। एबी डिविलियर्स 314 सिक्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 212 छक्के लगाए हैं।

रोहित आईपीएल में 5000 के आंकड़े से 10 रन दूर

रोहित आईपीएल में 5000 रन बनाने से 10 रन दूर हैं। वे 190 मैचों में 31.78 की औसत से 4990 रन बना चुके हैं। अब तक केवल दो बल्लेबाज ही आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन बना सके हैं। कोहली ने 178 मैचों में 37.68 की औसत से 5426 रन बनाए हैं। रैना के 193 मैचों में 33.34 की औसत से 5368 रन हैं।

ये भी पढ़े :

# IPL 2020 / हार्दिक पंड्या कट शॉट के चक्कर में ऐसे हुए OUT, बॉलिंग कर रहे रसेल भी नहीं समझ पाए की ये हुआ कैसे

# RCB vs KXIP : दोनों ही टीम खेलेगी अपना दूसरा मुकाबला, यह हो सकती हैं संभावित एकादश

# IPL 2020 : आज होगा विराट सेना और पंजाब के शेरों का आमना-सामना, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

# IPL 2020 : कुछ इस तरह आउट हुए हार्दिक पांड्या कि मुस्कुराते हुए लौटे पवेलियन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com